{"_id":"60f5b9848ebc3e736c216ed7","slug":"villagers-allege-misappropriation-of-money-in-digging-the-pond-chandauli-news-vns601373916","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने तालाब खोदाई में धन के बंदरबांट का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने तालाब खोदाई में धन के बंदरबांट का लगाया आरोप
विज्ञापन
धानापुर। विकास खंड के ग्राम पंचायत मिश्रपुरा के बड़ौरा गांव के ग्रामीणों ने बिना तालाब की खोदाई कराए सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए बीते नवंबर माह में क्षेत्रीय पंचायती राज अधिकारी को शिकायत पत्र दिया था। इसके बाद सात माह बीत गया पर जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तालाब की खोदाई सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह गई है। जिस जगह तालाब की खोदाई का कार्य दिखाया गया है वहां तालाब ही नहीं है। वास्तव में तालाब सुर्यनाथ दूबे की जमीन पर है जिसकी उन्होंने निजी खर्च से खोदाई कराई थी। ग्रामीणों आरोप है कि बड़ौरा गांव में तालाब खोदाई के नाम पर अनियमितता बरती गई है। बीते सात माह में दो बार जांच हुई लेकिन अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है।
प्रकरण की जांच कर रहे अधिकारी वित्तीय सहायक अधिकारी डीएन यादव ने कहा कि बीते 14 जुलाई को गांव में की गई जांच में मौके पर तालाब मिला है। राजस्व विभाग की टीम ही स्पष्ट कर सकती है कि तालाब किस जगह पर स्थित है। इसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।