फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers agitated due to non-construction of drain

नाली निर्माण न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 10 May 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers agitated due to non-construction of drain
सकलडीहा। विकास खंड के फेसुड़ा गांव में नाली निर्माण व पानी निकासी नहीं होने से नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है। परेशान ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम सकलडीहा से भी की लेकिन कोई निदान नहीं हो सका है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को नाबदान के पानी में खड़ा होकर प्रदर्शन किया। साथ ही जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि अगर जल्द ही नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में वर्षों से नाबदान का पानी सड़क पर बहने की समस्या बनी हुई है लेकिन किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। नाली बनाने के लिए पाइप की व्यवस्था हो जाने के बाद भी निर्माण न होना समझ से परे है। पिछले कई वर्षों से नाली निर्माण व पानी निकासी का इंतजाम नहीं होने से दर्जनों घर के नाबदान से निकला पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी मुसीबत उठानी पड़ती है। पानी के जमाव के कारण तमाम तरह की बीमारियां भी पनप रही हैं। कई बार इसकी शिकायत तहसील दिवस से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई लेकिन कोई भी अधिकारी ग्रामीणों की समस्या देखने नहीं पहुंचा। पिछले दिनों ग्रामीणों ने एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा को समस्या से अवगत कराया। इसके बाद जांच करने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय लेखपाल को मिली लेकिन लेखपाल की रिपोर्ट अधिकारियों तक नहीं पहुंच सकी। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। आरोप लगाया कि नाली निर्माण के लिए धन आवंटित हो चुका है। कार्यदाई संस्था ने नाली बनाने के लिए ह्यूमन पाइप भी कार्यस्थल पर गिरा दी है लेकिन निर्माण कार्य आरंभ नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने जल्द ही नाली निर्माण कार्य नहीं कराए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत देखने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देश दे दिया गया है। वे जल्द ही खुद गांव जाकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में विवेक गोंड, विनोद कुमार, उपेंद्र कुमार गोंड़, रविकांत, बब्बन प्रसाद, हरी प्रसाद, सोमारू, नंदन प्रसाद, सियाराम, नंदू, राधेश्याम, प्रमोद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed