{"_id":"6803f7967a9748cc98063cb6","slug":"villagers-accused-the-lekhpal-of-taking-money-dm-warned-of-suspension-chandauli-news-c-189-1-svns1010-129997-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ग्रामीणों ने लेखपाल पर पैसा लेने का लगाया आरोप, डीएम ने दी निलंबन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ग्रामीणों ने लेखपाल पर पैसा लेने का लगाया आरोप, डीएम ने दी निलंबन की चेतावनी
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में नवागत डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने लेखपाल पर किसी भी काम के लिए पैसा मांगने की शिकायत की। इस पर डीएम ने संबंधित लेखपाल को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी कि जांच में साक्ष्य मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस पर जिले की सभी पांच तहसीलों में 334 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर 33 का निपटारा हो पाया।
सकलडीहा में समाधान दिवस में चार घंटे की देरी से दोपहर 12:50 बजे पहुंचे डीएम एक-एक प्रार्थना पत्र फरियादियों से रूबरू हुए। इस दौरान आए 164 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 15 का निपटारा किया गया। इस दौरान कुछ फरियादियों ने लेखपाल पर पैसा लेने का आरोप लगाया। यह सुनकर संबंधित लेखपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए डीएम ने चेतावनी दी कि आरोपों का सबूत मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले आंगनबाड़ी केंद्र पर फर्जी निवास प्रमाणपत्र बनवाकर नियुक्ति की शिकायत होने पर डीएम ने जांच का निर्देश दिया। वहीं बीडीओ चहनिया, सकलडीहा व धानापुर को पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी आदित्य लांग्हे, सीएमओ डाॅ. वाईके राय, डीडीओ सपना अवस्थी आदि मौजूद रहे। नौगढ़ तहसील सभागार में एसडीएम दिव्या ओझा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान आए 30 प्रार्थना पत्रों में मौके पर तीन का निपटारा किया गया। इस दौरान मझगाई निवासी लालव्रत ने वन विभाग के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर अधिकारियों पर झोपड़ी हटाने के नाम पर वसूली का आरोप लगाया। इस पर एसडीएम ने वन विभाग में तैनात तीन भाइयों का अलग-अलग स्थानों पर तबादला करने का निर्देश दिया। चकिया तहसील सभागार में एडीएम रतनलाल वर्मा के नेतृत्व में समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान 29 शिकायतें आईं। उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी परिवार के आनंद प्रकाश नारायण ने पत्रक देकर शहाबगंज ब्लॉक के ईशापुर कला और अर्जी कला में मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए दवा का छिड़काव कराने, फतेह बहादुर सिंह बुद्धनगर निवासी ने बिजली बिल पर नाम चढ़वाने, वार्ड नंबर-5 निवासी सुनील कुमार ने प्रधानमंत्री आवास की मांग की। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील सभागार में एसडीएम अनुपम मिश्र ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए 57 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 10 का निपटारा किया गया। चंदौली तहसील जॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां 54 मामले आए। मौके पर 5 का निपटारा किया गया।