फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vande Bharat Express stranded for five hours due to engine trouble.

Chandauli News: इंजन में खराबी आने से पांच घंटे खड़ी रही वंदे भारत एक्सप्रेस

Sun, 21 Jun 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express stranded for five hours due to engine trouble.
वाराणसी से रांची जा रही डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आने से शनिवार की शाम पांच ट्रेन पीडीडीयू मंडल के शिव सागर रोड और कुम्हऊ स्टेशन के बीच में खड़ी हो गई। काफी प्रयास के बाद भी तकनीकी खराबी दूर नहीं हुई। इसके बाद पीडीडीयू जंक्शन से दूसरा इंजन भेजकर रात 10 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

डीआरएम के अनुसार, वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार की शाम चार बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रांची के लिए रवाना हुई। ट्रेन शाम पांच बजे पीडीडीयू मंडल के शिवसागर रोड से आगे और कुम्हऊ स्टेशन के समीप पहुंची थी। पोल संख्या 583-27 के पास इंजन के ब्रेक में तकनीकी खराबी आ गई। इससे ट्रेन वहीं रुक गई। लोको पायलट ने इसकी सूचना मंडल के अधिकारियों को दी। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने स्थिति को संभाला और कंट्रोल रूम में बैठकर स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों की सूचना पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और इंजन की खराबी दूर करने का प्रयास किया लेकिन खराबी दूर नहीं हुई। इसके बाद डीआरएम के निर्देश पर पीडीडीयू जंक्शन से दूसरा इंजन भेजा गया। इसके बाद रात 10 बजे ट्रेन में दूसरा इंजन जोड़ कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। डीआरएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed