{"_id":"17149e542288d4f61f8aaa27a0d3eb53","slug":"utility-of-the-radio-is-currently-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान में भी रेडियो की उपयोगिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्तमान में भी रेडियो की उपयोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 09 Oct 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडियो एक ऐसा श्रव्य माध्यम है जिसे श्रोता अपना काम करते हुए भी सुन सकता है।
रेडियो पर युवा, किसान, जवान, महिलाएं, बच्चों आदि के लिए दिन से लेकर रात तक विभिन्न कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं। यही कारण है कि आज के परिवेश में भी रेडियो की भूमिका प्रासंगिक है।
उक्त बातें आकाशवाणी गांव में कार्यक्रम के तहत गुरुवार को आकाशवाणी वाराणसी के कार्यक्रम अधिकारी मुख्य अतिथि राजेश कुमार गौतम ने क्षेत्र के मारुफपुर गांव में स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में आयोजित आधुनिक परिवेश में रेडियो की भूमिका विषयक गोष्ठी में कही।
उन्होंने कहा कि यह रेडियो की विश्वसनीयता है कि आज भी लोग किसी भी खबर को रेडियो पर प्रसारित होने के बाद ही सही मानते हैं।
विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार सिंह ने भी विचार रखे। अतिथियों का स्वागत नरेंद्र बाबा और कमलेश यादव ने किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान वकील शर्मा व संचालन राकेश यादव रौशन ने किया।
इस अवसर पर श्रवण कुमार यादव, रामनरेश शर्मा, दीनानाथ, चंद्रिका यादव, श्यामबली मौजूद रहे।