7th Phase Election: चंदौली में मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला, मची भगदड़, भागे सभी अधिकारी
चंदौली के एक मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। घटना में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इससे चार बूथों पर एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के चारों विधानसभा क्षेत्र में आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है। नगर के नेशनल इंटर कॉलेज मतदान के दौरान दोपहर 12 बजे मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के हमले से 12 लोग जख्मी हो गए। वहीं हमले से बचने के लिए मतदाताओं के साथ पीठासीन, मतदान अधिकारी और बीएलओ भाग निकले।
घटना में चार बूथों पर एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। नेशनल इंटर कॉलेज में सखी बूथ बनाया गया है। यहां चार बूथ मनाए गए हैं। यहां सुबह से सामान्य प्रक्रिया के तहत मतदान शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे मतदाताओं की लाइन लगी थी। इसी बीच मतदान केंद्र परिसर में स्थित पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते में किसी पक्षी ने टक्कर मार दी।
इससे मधुमक्खियां भड़क गई और मतदान के लिए कतार में लगे मतदाताओं पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों से हमला को देख मतदाता इधर- इधर भागने लगे। वहीं बीएलओ, मतदान कर्मी और पीठाासीन अधिकारी भी वहां से भाग कर छिपकर जान बचाई।
धुंआ कर मधुमक्खियों को भगाया
इसके बाद लोगों ने धुंआ कर मधुमक्खियों को मतदान केंद्र से भगाया। जब जाकर मतदान की प्रक्रिया फिर से शुरु हुई। सूचना पाकर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। इसके पूर्व एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।
चंदौली में एक बजे तक 38.45 फीसद मतदान हो चुका था। मुगलसराय विधानसभा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुल्हीपुर के मतदान केंद्र के भाग संख्या 137 के ईवीएम मशीन के साइकिल निशान के सामने वाली बटन में किसी ने फेवीक्विक डाल दिया।