फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP 7th Phase Election Bees attack on polling booth in Chandauli all officials run away

7th Phase Election: चंदौली में मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला, मची भगदड़, भागे सभी अधिकारी

Mon, 07 Mar 2022 02:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Mar 2022 02:11 PM IST
सार

चंदौली के एक मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। घटना में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इससे चार बूथों पर एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।
 

विज्ञापन
UP 7th Phase Election Bees attack on polling booth in Chandauli all officials run away
मधुमक्खी से बचने के लिए भागते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के चारों विधानसभा क्षेत्र में आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है। नगर के नेशनल इंटर कॉलेज मतदान के दौरान दोपहर 12 बजे मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के हमले से 12 लोग जख्मी हो गए। वहीं हमले से बचने के लिए मतदाताओं के साथ पीठासीन, मतदान अधिकारी और बीएलओ भाग निकले।

विज्ञापन


घटना में चार बूथों पर एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। नेशनल इंटर कॉलेज में सखी बूथ बनाया गया है। यहां चार बूथ मनाए गए हैं। यहां सुबह से सामान्य प्रक्रिया के तहत मतदान शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे मतदाताओं की लाइन लगी थी। इसी बीच मतदान केंद्र परिसर में स्थित पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते में किसी पक्षी ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे मधुमक्खियां भड़क गई और मतदान के लिए कतार में लगे मतदाताओं पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों से हमला को देख मतदाता इधर- इधर भागने लगे। वहीं बीएलओ, मतदान कर्मी और पीठाासीन अधिकारी भी वहां से भाग कर छिपकर जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

धुंआ कर मधुमक्खियों को भगाया

इसके बाद लोगों ने धुंआ कर मधुमक्खियों को मतदान केंद्र से भगाया। जब जाकर मतदान की प्रक्रिया फिर से शुरु हुई। सूचना पाकर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। इसके पूर्व एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।

 चंदौली में एक बजे तक 38.45 फीसद मतदान हो चुका था। मुगलसराय विधानसभा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुल्हीपुर के मतदान केंद्र के भाग संख्या 137 के ईवीएम मशीन के साइकिल निशान के सामने वाली बटन में किसी ने फेवीक्विक डाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed