फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Unjustified not arresting the culprits

दोषियों की गिरफ्तारी न होना प्रशासन की अन्यायपूर्ण कार्रवाई का हिस्सा

Fri, 27 May 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Unjustified not arresting the culprits
चंदौली। मुख्यालय पर संघर्ष मोर्चा की ओर से भूख हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मृतका निशा यादव के दोषियों की अब तक गिरफ्तारी का न होना प्रशासन के अन्याय पूर्ण कार्यवाही का हिस्सा है। भूख हड़ताल स्थल पर राधे श्याम राही ने पिछले 48 घंटों से भूख हड़ताल पर बैठे मनराजपुर के दीपक यादव,राम अधार यादव,रमेश यादव व कैलाश यादव को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराया। वहीं आगे 48 घंटे के भूख हड़ताल के लिए कामरेड रामबचन पासवान,वीरेंद्र यादव,सपना कुमारी बैठे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि 28 मई को मनराजपुर से सैयदराजा थाना तक निकाले जाने वाले न्याय मार्च का नेतृत्व भाकपा(माले) केंद्रीय कमेटी सदस्य तथा उत्तर प्रदेश राज्य सचिव कामरेड सुधाकर यादव करेंगे। सर्व जन सनातन पार्टी के रामकिसुन राय ने कहा कि योगी की पुलिस बेलगाम हो गई है हमें मिल जुल कर इसके खिलाफ लड़ाई को तेज करना है।अगले 48 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठे अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा जिला काउंसिल सदस्य कामरेड रामबचन पासवान ने कहा कि हम इस लड़ाई को दोषियों के गिरफ्तारी होने तक लड़ते रहेंगे। भारतीय किसान यूनियन(टिकैत)के वीरेंद्र यादव ने कहा कि अभी तो हम क्रमिक भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान राधेश्याम राही के अलावा राम आश्रय राम,किस्मत यादव,अनिल पासवान,शशिकांत सिंह,मणि देव चतुर्वेदी,अनिल पासवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed