फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   unique story of fraud youth from gujrat lost RS 27 lakh for looking bride on matrimonial sites

ठगी की एक अजब कहानी: मेट्रिमोनियल साइट्स पर तलाश रहा था दुल्हन, बिना शादी गंवा बैठा 27 लाख

Thu, 25 Aug 2022 09:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 25 Aug 2022 09:17 PM IST
सार

मेट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी करने वाली एक महिला को गुजरात पुलिस ने चंदौली से गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
unique story of fraud youth from gujrat lost RS 27 lakh  for looking bride on matrimonial sites
मुगलसराय कोतवाली में ठगी की आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के रविनगर में किराये के मकान में रह रही एक महिला को गुजरात के सूरत जिले के अमरोली थाने की पुलिस ने गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। महिला पर एक युवक को शादी का झांसा देकर 27 लाख ठगी करने का आरोप है। मध्य प्रदेश के सतना की रहने वाली दिव्या पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित रविनगर स्थित एक मकान में किराये पर रह रही थी।

विज्ञापन


आरोप है कि महिला ने मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से गुजरात के सूरत अंतर्गत अमरोली थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को शादी का प्रस्ताव भेजा। इसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगी।
विज्ञापन


महिला ने मेट्रोमोनियल साइट से डिलीट की प्रोफाइल
आरोप है कि महिला ने युवक से रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। महिला ने युवक से मकान व गहने खरीदने के नाम पर धीरे-धीरे करके लगभग 27 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद उसने मेट्रोमोनियल साइट से अपनी प्रोफाइल डिलीट कर दी। युवक ने इसकी शिकायत अमरोली थाने में की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गुजरात पुलिस को महिला का लोकेशन मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर में मिला। गुरुवार को गुजरात से एक महिला दरोगा व दो कांस्टेबल मुगलसराय कोतवाली पहुंचे। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद दबिश देकर महिला को पकड़ लिया।

मुगलसराय थाना प्रभारी बृजेशचंद्र तिवारी ने बताया कि ठगी के मामले में गुजरात पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। 

यात्री से रुपये छीनने के तीन आरोपियों को लोगों ने दबोचा

नगर पालिका कार्यालय के पास गांधी कॉम्पलेक्स में एक यात्री से रुपये छीनने के आरोपियों को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई।  लोगों ने बताया कि नगर धर्मशाला रोड स्थित होटल में बाहर से आकर एक यात्री ठहरा था। गुरुवार सुबह यात्री कमरा छोड़कर बाहर चाय की दुकान पर आया।

इस दौरान वहां मौजूद तीन युवक उसे अपने साथ बहला फुसलाकर कॉम्पलेक्स में ले गए और डरा धमकाकर उससे रुपये छीन लिए। इसकी भनक क्षेत्र के लोग को हुई तो लोगों ने सीसी कैमरे की मदद से युवकों की शिनाख्त की। इसके बाद दोपहर में लोगों ने तीनों को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि अभी तक किसी भी व्यक्ति ने कोई तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed