फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   unfinished bridge

अधूरा पड़ा है तिरगांवा-सैदपुर पुल

Tue, 14 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 14 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
unfinished bridge
निर्माणाधीन पुल
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में भले ही गाजीपुर को जोड़ने वाले तिरगांवा - सैदपुर पुल को अगस्त तक पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है, लेकिन इस आधे अधूरे पुल के इतने जल्दी बनकर चालू हो जाने के आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन

प्रशासनिक मशीनरी की लचर व्यवस्था से तिरगांवा-सैदपुर पुल का चालू होना संभव नहीं दिख रहा है। न तो पुल का निर्माण पूरा हो सका है और न ही उसको जोड़ने वाला मार्ग अभी बना है। हालांकि पुल पर नब्बे करोड़ खर्च किये जा चुके हैं। 
विज्ञापन

चंदौली और गाजीपुर को जोड़ने वाले तिरगांवा-सैदपुर पुल का निर्माण वर्ष 1999 में शुरू हुुआ। तब इस कार्य को बिल्ट आपरेट एंड ट्रांसफर के आधार पर स्वीकृत किया गया था।  उस समय पुल की लंबाई लगभग नौ सौ मीटर थी। जिसके लिए 42 करोड़ का बजट पास हुआ था। जब एक वर्ष तक कोई भी कार्य करने को तैैयार नहीं हुआ, तब वर्ष 2000 में नियमों में संशोधन कर पुल निर्माण का कार्य सेतु निगम को दे दिया गया। फिर पुल की लंबाई भी बढ़ती गयी, तो पहले के नौ सौ मीटर से बढ़कर 1755 मीटर हो गयी है। साथ ही बीते मई में इसकी लागत बढ़ाकर एक अरब पांच करोड़ रुपये कर दी गयी है । लेकिन अभी तीन पिलर बनना बाकी है और सड़क का काम भी बाकी है। उसे देखकर नहीं प्रतीत होता कि कार्य अगस्त      तक पूरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed