फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uncontrolled bike falls into canal, death

अनियंत्रित बाइक नहर में गिरी, मौत

Sat, 16 Jan 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike falls into canal, death
इलिया। स्थानीय थाना के बेन धरौली मार्ग पर कुशहा गांव के समीप बृहस्पतिवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इससे बाइक चला रहे बब्बन यादव (49) की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इलिया थाना से चार किमी दूर बिहार के चांद थाना अंतर्गत बैठी गांव निवासी बब्बन यादव खेती किसानी करता था। वह सामान की खरीदारी करने अक्सर बब्बन इलिया कस्बा में आता जाता रहता था। बृहस्पतिवार की शाम भी वह आवश्यक कार्य से इलिया बाजार आया था। देर रात वह घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह कुशहां गांव के समीप मोड़ पर पहुंचा कि बाइक अनियंत्रित हो गई और नहर में जाकर पलट गई। नहर में पानी होने के कारण डूबने से बब्बन की मौत हो गई। सुबह आते-जाते हुए राहगीरों तथा गांव वालों ने नहर में एक व्यक्ति का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त बैठी गांव निवासी बब्बन यादव के रूप में की गई। इसकी सूचना परिवार वालों को दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों के रोने की आवाज लोगों को गमगमीन कर रही थी। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed