फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two youths died in road accident, three in critical condition

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Mon, 10 Aug 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accident, three in critical condition
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव के समीप रविवार को नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अनियंत्रित बोलेरो टकरा गई। इसमें सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी बिहार के मोहनिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी वाराणसी में अपने किसी परिचित को अस्पताल में भर्ती कराकर घर लौट रहे थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। वही घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बिहार के मोहनिया थाना क्षेत्र के महरो गांव निवासी प्रदीप मौर्या (22), जयपुर गांव निवासी अनुज जायसवाल (32), दिनेश तिवारी (35), रीता देवी (36) व एक अन्य गांव के ही किसी बीमार व्यक्ति को वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराकर वापस मोहनिया अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

रेमा गांव के समीप वे पहुंचे ही थे कि नेशनल हाईवे के किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रक से अनियंत्रित होकर बोलेरो टकरा गई। इससे प्रदीप मौर्य व अनुज जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वही चालक दिनेश तिवारी, रीता देवी व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इधर अलीनगर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेशचंद्र तिवारी ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। साथ ही उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। सूचना के बाद परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस और ट्रामा सेंटर पहुंच गए।
विज्ञापन

कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात करीब आठ बजे कंजेहरा गांव के पास बाइक सवार ने सरोज यादव (22) को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए गंभीर अवस्था में जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भागने में सफल रहा। कंजेहरा गांव निवासी गौतम यादव की पत्नी सरोज शनिवार की रात 8 बजे शौच के लिए सैयदराजा जमानिया मार्ग पर गांव की पश्चिम तरफ गई थी। तभी कंदवा की तरफ से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे पीछे से धक्का मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके साथ की अन्य महिलाओं ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पति गौतम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उसके परिजन उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय पर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed