फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two transformers burnt for five days not changed

नहीं बदले गए पांच दिनों से जले पड़े दो ट्रांसफार्मर

Sat, 19 Jun 2021 08:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Two transformers burnt for five days not changed
नहीं बदले गए पांच दिनों से जले दो ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है ओयरचक गांव, ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
कंदवा। क्षेत्र के ओयरचक गांव में लगे 63 और 25 केवीए के दो विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले पांच दिनों से जले पड़े हैं। इससे लगभग पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे जहां शाम ढलते ही गांव अंधेरे में डूब जाता है। वहीं ग्रामीणों को उमसभरी गर्मी में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सूचना के बावजूद विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उदासीन पड़े हुए हैं। ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है।

बिजली आपूर्ति के लिए गांव में लगे 63 और 25 केवीए के दो विद्युत ट्रांसफार्मरों से लगभग पूरे गांव में विद्युत आपूर्ति की जाती है। पांच दिन पूर्व तकनीकी खराबी आने से दोनों ट्रांसफार्मर जल गए जिससे गांव में अंधेरा छा गया है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी टोलफ्री नंबर के साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन ट्रांसफार्मर बदले नहीं गए हैं। ग्राम प्रधान जयशंकर सिंह, जनार्दन सिंह और धनंजय उपाध्याय का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ का 48 घंटे में जले ट्रांसफार्मरों को बदलने के आदेश का विभागीय कर्मचारियों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। पांच दिन बाद भी जले ट्रांसफार्मरों को नहीं बदला गया है। यह सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है। गांव के कृपा सिंह, काशीनाथ सिंह, पप्पू सिंह, विनोद सिंह, विकास सिंह, संतोष ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल जले ट्रांसफार्मरों को बदलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed