{"_id":"61c1e852597a7b0cef05e001","slug":"two-sisters-jump-in-the-ganga-the-seafarers-saved-their-lives-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: पारिवारिक कलह के चलते दो बहनों ने गंगा में लगाई छलांग, मल्लाहों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: पारिवारिक कलह के चलते दो बहनों ने गंगा में लगाई छलांग, मल्लाहों ने बचाई जान
Tue, 21 Dec 2021 08:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 21 Dec 2021 08:14 PM IST
सार
पुलिस ने दोनों बहनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से एक को चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दूसरी बहन को पुलिस ने घर भेज दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनों ने पारिवारिक कलह से ऊबकर मंगलवार को बलुआ पुल से गंगा में छलांग लगा दी। मल्लाहों ने दोनों की जान बचाई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की चार पुत्रियां व दो पुत्र हैं। इसमें से दो पुत्रियां की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बाकी दोनों पुत्रियां सिलाई कढ़ाई कर घर का खर्च चलाती हैं। पिता और पुत्रियों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। मंगलवार को भी विवाद हुआ। इसके बाद दोनों बहनों ने बलुआ पुल से गंगा में छलांग लगा दी। इस दौरान वहां मछली मार रहे मल्लाहों की नजर पड़ गई।
विज्ञापन
मल्लाहों ने दोनों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों बहनों को चहनिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से एक को चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दूसरी बहन को पुलिस ने घर भेज दिया।
विज्ञापन