फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two poachers caught, case registered

जंगली सूअर के मांस के साथ दो शिकारी पकड़ाये

Mon, 07 Jun 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two poachers caught, case registered
दो शिकारियों को पकड़ा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कंटीले तार के फंदे का इस्तेमाल कर जंगली सूअर का शिकार करने के आरोप में वन विभाग की टीम ने सोमवार को दो शिकारियों उनके ही घर से धर दबोचा। इस दौरान टीम को जानवर का शव और एक बोरा मांस बरामद हुआ। पकड़े गये शिकारियों के खिलाफ वन विभाग की ओर भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहनी रेंज अंतर्गत अमदहा़ं वीट के जंगल में सोमवार को दोपहर वन विभाग की टीम को सूचना मिली कुछ लोग जानवरों का शिकार करने में लगे हुए है। इसके बाद टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर दो शिकारियों को दबोच लिया। इसके बाद टीम ने शिकारियों के घर की तलाशी ली। जहां से एक जानवर का शव और एक बोरा मांस बरामद किया। पकड़े गये आरोपियों की पहचान नौगढ़ थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव निवासी राजेश चौहान व पप्पू चौहान के रूप में हुई। इसके बाद वन विभाग की टीम दोनों शिकारियों को पकड़कर रेंज कार्यालय जयमोहनी ले आयी। वन क्षेत्राधिकारी रिजवान अली खान ने बताया कि शिकारी कंटीले तार के जरिए जानवरों का शिकार करते रहे हैं। डीएफओ दिनेश सिंह ने कहा कि पकड़े गए शिकारी मांस के व्यापारी हो सकते हैं। संगठित गिरोह की भी संभावना को देखते हुए इनके सहयोगियों की भी सुरागरशी की जा रही है। इस दौरान टीम में वन दरोगा ओंकार नाथ शुक्ला, गुरदेव सिंह, वन रक्षक मनीष गुप्ता, आदित्य सिंह, संदीपक के अलावा वन कर्मी आदि शामिल रहे। पकड़े गए शिकारियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed