फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two murder arrested

दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 05 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two murder arrested
गत 19 जनवरी को चकिया कस्बे में शिक्षा अनुदेशक राजमणि वर्मा की हत्या उसकी
विज्ञापन
होने वाली पत्नी और प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर गला दबाकर की थी।

इस मामले में दो आरोपियों अमरदीप व मंतोष को गुरुवार को पटना से गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य आरोपी राहुल, रणधीर, प्रेमिका और पोलू की तलाश जारी है। यह खुलासा पुलिस लाइन में एसपी अमित वर्मा ने किया।

गौरतलब है कि शिक्षा अनुदेशक का शव चकिया में पाया गया था। शव को देखने से गला दबाकर हत्या का अनुमान लगाया गया था। हत्या के इस मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच और चकिया कोतवाली पुलिस सुंयक्त रूप से प्रयास कर रही थी। पुलिस के अनुसार चकिया के दशरथ प्रसाद के पुत्र राजमणि वर्मा की शादी जिस युवती से होने वाली थी, उसका पंचमहला निवासी अमरदीप से प्रेमप्रपंच चल रहा था।

 इस संबंध में बाधा पड़ती देखकर अमरदेव व उसकी प्रेमिका ने साजिश रचकर राजमणि को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इस क्रम में दोनों ने 18 जनवरी को राजमणि को फोन करके वहां बुलाया और अमर दीप ने अपने साथियों के साथ उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने संदिग्ध नंबरों पर जांच पड़ताल के बाद आरोपियों पर नजर रखनी शुरू की। अन्य आरोपियों में राहुल, रणधीर व पोलू शामिल हैं। एसपी के अनुसार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed