{"_id":"5eeb8c678ebc3e43223644ee","slug":"two-more-migrants-found-corona-positive-from-maharashtra-and-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र और दिल्ली से चंदौली आए दो और प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र और दिल्ली से चंदौली आए दो और प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव
Thu, 18 Jun 2020 09:16 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले पा रहा है। दिल्ली व मुंबई से आए दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि गुरुवार को हुई। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि इसमें चकिया विकास खंड के पिपरियां गांव में दिल्ली से एक युवक व सकलडीहा विकास खंड के रेवसां गांव में मुंबई से आया एक युवक शामिल है।
विज्ञापन
तीनों को वाराणसी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय चिकित्सालय में स्थापित एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया। संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई में प्रशासन जुट गया है और गांवों को हॉटस्पॉट बना दिया है।
विज्ञापन
जहां हर घर को सैनिटाइज व ग्रामीणों की थर्मल स्कैनिंग कराई जाएगी। जिले में कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़कर अब 64 हो गई है। इसमें 28 स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है और 35 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन