फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two Lekhpals suspended in a case of illegal encroachment on pond land.

Chandauli News: तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में दो लेखपाल निलंबित

Fri, 26 Jun 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two Lekhpals suspended in a case of illegal encroachment on pond land.
चकिया। तहसील क्षेत्र के इलिया गांव में तालाब और भीटे की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कराने के मामले में प्रशासन ने दो लेखपाल को निलंबित कर दिया। तहसीलदार देवेंद्र यादव की जांच रिपोर्ट और संस्तुति पर एसडीएम विकास मित्तल ने यह कार्रवाई की। वहीं, एक राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

शहाबगंज की ग्राम सभा इलिया में तालाब और भीटा के रूप में दर्ज जमीन की अभिलेखीय प्रक्रिया में गड़बड़ी और नियमों के विपरीत कार्रवाई की शिकायते मिल रही थीं। बताया जा रहा है कि भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। इस संबंध में एसडीएम चकिया और अपर आयुक्त प्रशासन वाराणसी के न्यायालय से यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

तहसीलदार देवेंद्र यादव ने बताया कि लेखपाल दिनेश ने तालाब के भीटे की जमीन को मूल खाते में दर्ज नहीं किया और अवैध रूप से कब्जा कराने में अभिलेखीय लापरवाही बरती है। वहीं, लेखपाल अखिलेश कुमार और राजस्व निरीक्षक बृजेश मिश्रा पर न्यायालय में मुकदमा लंबित होने के बावजूद गलत तरीके से ऑनलाइन वरासत दर्ज करने की अनियमितता पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए दोनों लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। बताया कि राजस्व निरीक्षक के निलंबन के लिए जांच डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। साथ ही तत्कालीन संयुक्त तहसीलदार और नायब तहसीलदार की भूमिका की जांच के लिए मंडल स्तरीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed