फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two laborers killed 12 injured after tractor trolley overturns in chandauli

यूपी में हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों की मौत, 12 घायल; ड्राइवर की जरा सी चूक से हुआ एक्सीडेंट

Mon, 29 Jan 2024 09:03 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चकिया/शिकारगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, चकिया/शिकारगंज Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 29 Jan 2024 09:03 PM IST
सार

चकिया नौगढ़ के जंगल में झाड़ी काटने के कार्य में ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत और घायलों के बीच 15 वर्षीय छोटू नामक मजदूर भी शामिल था जो घायल है। इससे यह पता चल रहा है कि नाबालिक मजदूरों से भी मजदूरी कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Two laborers killed 12 injured after tractor trolley overturns in chandauli
घायल मजदूरों को अस्पताल में किया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली स्थित नौगढ़ थाना क्षेत्र के गोड़टुटवा गांव के पास सड़क पर सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से उसकी ट्रॉली पलट गई। जिससे ट्रॉली में सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 12 मजदूर घायल हो गए। जिनका इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में चल रहा है। मौके पर पुलिस के साथ चकिया विधायक कैलाश आचार्य और चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव भी पहुंच गए।

विज्ञापन

नौगढ़ थाना क्षेत्र के जमसोती और हिनौत घाट के निवासी मजदूरों का एक दल मजदूरी के लिए नौगढ़ क्षेत्र के औरवाटाड मार्ग के जंगल में वन विभाग के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराए जा रहे झाड़ी काटने का कार्य मजदूरों द्वारा लगभग दो दिनों से किया जा रहा था। सोमवार की शाम दो दर्जन मजदूर काम से वापस ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर लौट रहे थे। नौगढ़ चकिया मार्ग पर गोडटुटवा गांव के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया जिस पर सवार मजदूर जमसोती गांव निवासी बसंत कोल 50 वर्ष हिनौत घाट निवासी 22 वर्षीय अजस कोल की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ट्रैक्टर पर सवार प्यारे (66), श्याम (40), छब्बी (55), गोविंद (30), रामप्रकाश (50), राम प्रकाश (55), छोटू (15), अतीश (20), शिव प्रसाद (25), रामदेव (30), धर्मेंद्र (30), हीरालाल (25) घायल हो गए। मजदूर हीरालाल ने बताया कि ड्राइवर के लापरवाही से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। वह ट्रैक्टर चलाते समय मोबाइल से बात कर रहा था। जिसकी वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ और ट्रॉली पलट गई। हीरालाल ने बताया कि ट्रैक्टर और ट्रॉली पर कुल 22 मजदूर सवार थे। वहीं घटना के बाद ड्राइवर प्रकाश यादव सहित अन्य सवार मजदूर बच गए हैं। जानकारी होते ही परिजनों में दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन

मजदूरों के दल में 15 वर्षीय नाबालिक मजदूर छोटू भी शामिल
चकिया नौगढ़ के जंगल में झाड़ी काटने के कार्य में ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत और घायलों के बीच 15 वर्षीय छोटू नामक मजदूर भी शामिल था जो घायल है। इससे यह पता चल रहा है कि नाबालिक मजदूरों से भी मजदूरी कराया जा रहा है। जबकि नाबालिकों से काम करना कानूनी अपराध माना जाता है। मजबूरी के कारण गरीब मजदूर मजदूरी की तलाश में बच्चों को भी लेकर शामिल हो रहे हैं। जबकि बच्चों को संरक्षण के लिए सरकारों द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed