फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two killed, four injured in road accidents

Chandauli News: पांच साल में 1.16 लाख बढ़े वाहन, पार्किंग एक भी नहीं

Tue, 19 Nov 2024 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two killed, four injured in road accidents
पीडीडीयू नगर। जिले में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन प्रशासन ने कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की। पिछले पांच साल में 1,16,450 वाहन पंजीकृत हुए है। वहीं, किसी कस्बे में एक भी पार्किंग नहीं बनाई गई। ऐसे में लोग सड़कों, गलियों और चौराहों पर वाहन खड़े करते हैं, जिसके चलते जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। दूसरी तरफ इस अवधि में 453 कमर्शियल वाहन निप्रोज्य होने पर उनका पंजीयन रद्द किया जा चुका है।
विज्ञापन


लोन की प्रकिया आसान होने से हर साल बड़ी संख्या में लोग दो पहिया और चार पहिया वाहनों की खरीदारी कर रहे हैं। इससे लगातार वाहनों की संख्या बढ़ रही है। जिले में पांच साल में एक लाख, 16 हजार 450 वाहन पंजीकृत हुए है। वहीं, नगर निकाय, जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरे जिले में एक भी अधिकृत पार्किंग नहीं बनाई। यही नहीं, व्यावसायिक भवनों में भी पार्किंग के इतजाम नहीं किए गए। ऐसे में लोग घरों के सामने, गलियों, सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर वाहन खड़े करते हैं, जिससे रोज जाम से लोगों को जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

इनसेट
घरों में जगह नहीं, सड़क को बनायी पार्किंग
पीडीडीयू नगर में लोगों ने अपने घर के बाहर गलियों और सड़कों पर ही पार्किंग बना ली है। घरों जगह नहीं होने के कारण लोग बाहर वाहन खड़े करते हैं। ऐसे में संकरी गलियों और छोड़ी सड़कों पर भी आवागमन बाधित हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में पांच साल में 1,16,450 वाहन पंजीकृत हुए हैं। लोग सड़कों और गलियों की बजाय अपने घरों में वाहन खड़े करें, ताकि यातायात व्यवस्था खराब न हो। - डाॅ. सर्वेश गौतम, एआरटीओ, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed