फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two groups of students came face to face in PG College

सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्रों का दो गुट हुआ आमने-सामने

Thu, 30 Sep 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two groups of students came face to face in PG College
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के बाद भी छात्र राजनीति गरमाई हुई है। बृहस्पतिवार को शाम चार बजे छात्रों के एक गुट ने महाविद्यालय में समाजवादी छात्रसभा की ओर से हो रहे सम्मान समारोह कार्यक्रम को लेकर विरोध किया। वहीं दूसरे गुट ने भी विरोध करने पर नाराजगी जताई। हंगामे की स्थिति देख कॉलेज प्रशासन को पुलिस को बुलानी पड़ी। छात्रों के दूसरे गुट के सदस्य कार्रवाई की मांग को लेकर देर शाम तक थाने में बैठे रहे।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश सिंह यादव के नेतृत्व में महाविद्यालय में समाजवादी छात्रसभा की ओर से छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम किया जा रहा था। इसी बीच पहुंचे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का विरोध शुरू कर दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों एबीवीपी की ओर से महाविद्यालय में सदस्यता कार्यक्रम किया गया था जिसका किसी ने विरोध नही किया था। वहीं इस कार्यक्रम की पूर्व सूचना भी कॉलेज प्रशासन को दी गई थी। इसके बाद भी एक गुट ने कार्यक्रम का विरोध किया। छात्रों के दो गुट के बीच हंगामे की स्थिति को देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस बुलानी पड़ी। मामले में छात्रों के दूसरे गुट के सदस्य कार्यक्रम आयोजक सहित अन्य के खिलाफ मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर देर शाम तक कोतवाली में अड़े रहे। कोतवाल संजीव मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्रों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed