फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two died in collision between bikes in Chandauli

Chandauli: बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, एक की हालत गंभीर, दो मौतों से मचा कोहराम

Tue, 14 May 2024 10:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, कंदवा (चंदौली)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, कंदवा (चंदौली) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 May 2024 10:27 PM IST
सार

युवक पट्रोल पंप से डीजल लेकर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में उल्टी दिशा से जा रही बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Two died in collision between bikes in Chandauli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमड़ा गांव के समीप मंगलवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल एक युवक को ट्रॉमा सेंटर  रेफर कर दिया।

विज्ञापन


कंजेहरा गांव निवासी राकेश जायसवाल (22) और चखनिया गांव निवासी अमन (20) बाइक से पेट्रोल पंप से डीजल लेकर वापस अमड़ा की ओर लौट रहे थे। अभी वे अमड़ा गांव से कुछ दूर थे कि उल्टी दिशा से जा रही बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दोनों बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


यह देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस में लदवा कर जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने अमन (20 ) और शहजाद (22) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राकेश को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जबकि डिग्घी निवासी घायल आशिक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed