{"_id":"60ebdab9d6542130b4310d88","slug":"two-child-died-due-to-drown-in-pond-went-for-defecation-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: शौच को गए दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: शौच को गए दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम
Mon, 12 Jul 2021 11:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:31 AM IST
सार
अलीनगर थाना क्षेत्र के गंगेहरा गांव निवासी एक युवक का बेटा और ननिहाल में आया बच्चा सोमवार की सुबह दोनों शौच के लिए गए थे। शौच के दौरान उनका पैर तालाब में फिसल गया।
विज्ञापन
बच्चों की डूबने से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के गंगेहरा गांव में सोमवार की सुबह शौच करने गए दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के गंगेहरा गांव निवासी कांता बिंद का पुत्र करन(5) और ननिहाल में आया नरेना निवासी लक्ष्मण बिंद का पुत्र सनी(4) सोमवार की सुबह गांव के तालाब के पास शौच के लिए गए थे। इसी दौरान पैर फिसल जाने से दोनों मासूम तालाब में डूब गए।
विज्ञापन
जब तक लोग वहां पहुंच पाते, तब तक बच्चों की जान जा चुकी थी गांव के लोगों ने उनके शव को बाहर निकाला। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है वही परिवार में कोहराम की मचा हुआ है।
विज्ञापन