फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested for stealing in trains

Chandauli News: ट्रेनों में चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing in trains
पीडीडीयू नगर। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात रेलवे स्टेशन से दो युवकों को पकड़ा है। दोनों के पास से चोरी के गहने, मोबाइल फोन और नकद रुपये बरामद हुए हैं। जीआरपी के अनुसार दोनों देखने में भले ही भोले-भाले हों, लेकिन दोनों राजधानी समेत अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों को निशाना बनाते थे और यात्रियों के सामान चुराते थे।
विज्ञापन

जीआरपी पीडीडीयू जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के साथ संयुक्त टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर दो युवक संदिग्ध हाल में दिखे। वे जांच होते देख भागने लगे। दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से लेडिज पर्स में 6060 रुपये नकद, चांदी की लॉकेट, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन आदि बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी मुगलसराय कोतवाली के राममंदिर मालगोदाम रोड निवासी राजा मलिक और देवा हैं। जीआरपी निरीक्षक निरीक्षक ने बताया कि दोनों ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराते हैं। राजधानी समेत अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर इनकी नजर पर रहती है। दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed