फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested for smuggling cannabis from Odisha, concealed amidst iron angles and spices.

Chandauli News: ओडिशा से लोहे के एंगल और मसालों के बीच छिपाकर लेकर आ रहे थे 1.25 करोड़ का गांजा, दो गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for smuggling cannabis from Odisha, concealed amidst iron angles and spices.
चंदाैली पुलिस और एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कटरिया अंडरपास के पास ट्रक में लोहे के एंगल और मसालाें के बीच छिपाकर रखा 501.380 किलोग्राम गांजा बरामद किया। तस्करी के आरोप में बिहार के रोहतास निवासी सुरेंद्र सिंह यादव और राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक ट्रक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। तस्कर गांजे को ओडिशा से खरीदे थे। उसे बिहार और पूर्वांचल के जिलों में खपाने के लिए ले जा रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपये हैं।
विज्ञापन

एसपी आकाश पटेल ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। बताया कि मंगलवार को कटरिया अंडरपास के समीप पराग डेयरी के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस ने ट्रक को रोककर जांच की। प्रारंभिक पूछताछ में चालक और उसके साथी ने ट्रक में लोहे का एंगल और मसाला लदा होने की बात कही, लेकिन पुलिस को संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस टीम को गांजा भरी 20 बोरियां मिलीं। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुगलसराय थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा के बौध से खरीदे थे। आरोपियों ने बताया कि वे पहले भी कई बार इसी तरह से गांजे की खेप विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed