फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Twenty new corona infected, 49 infected in the district

बीस मिले नए कोरोना संक्रमित, जिले में 49 हुई संक्रमितों की संख्या

Sat, 08 Jan 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Twenty new corona infected, 49 infected in the district
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को छह महिला, 13 पुरूष और एक बालक सहित कुल बीस नए संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को मिले संक्रमितों में दो वाराणसी के, एक मिर्जापुर, एक पश्चिम बंगाल, एक नेवादा और एक गया बिहार के रहवासी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिली कोरोना जांच रिपोर्ट में बीस लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी अपने कार्य स्थल अथवा लोकल ट्रेवलिंग से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में सबसे अधिक 11 पीडीडीयू नगर के रहवासी हैं। वहीं दो संक्रमित चकिया के, एक चंदौली के रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए कुल 2245 नमूने संग्रहित किए गए। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16259 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 49 है जबकि 15853 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed