फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tube cutter did not work, now cutting is being stopped with home made jugaad

Chandauli News: ट्यूब कटर नहीं आया काम, अब देसी जुगाड़ से रोक रहे कटान

Thu, 21 Sep 2023 11:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:13 AM IST
विज्ञापन
Tube cutter did not work, now cutting is being stopped with home made jugaad
पीडीडीयू नगर। बाढ़ के दौरान गंगा से होने वाली कटान रोकने के लिए 8.99 करोड़ की लागत से कुंडा खुर्द सहित कई गावों में जियो टेक्स्टाइल ट्यूब कटर लगाया गया था लेकिन बोल्डर व जाली न लगाए जाने से वह काम नहीं कर सका है। इस वर्ष भी कटान जारी है। इससे परेशान गांव के लोग अब कटान रोकने के लिए देसी जुगाड़ कर रहे हैं। जिसके लिए गंगा किनारे कुश के पौधे लगा रहे हैं। उनका कहना है कि इससे कटान नहीं होगा।
विज्ञापन


धान के कटोरे चंदौली में गंगा कटान बड़ी समस्या है। हर वर्ष कटान से सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि गंगा में समा जाती है। इसे रोकने के लिए तटवर्ती गांवों के लोग करीब 30 वर्षों से मांग कर रहे हैं। जिसके बाद 07 मई 2022 को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कुंडा खुर्द गांव में जियो टेक्सटाइल ट्यूब कटर निर्माण का शिलान्यास किया। कटान रोकने वाली इस अत्याधुनिक तकनीक के लिए कुल 8.99 करोड़ रूपये का बजट पास हुआ। काम छह महीने में ही पूरा हो जाना था लेकिन विभाग के अनुसार 1900 मीटर ट्यूब निर्माण का काम जुलाई 2023 में पूरा हो गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण आधा अधूरा है इसकी वजह से कटान जारी है। कटान से बचने के लिए ग्रामीणो ने तट पर कुश लगाना शुरू कर दिया है। कुंडा खुर्द,कला आदि गांवों में कुश लगाया गया है। ग्रामीणोंं का कहना है कि कुश एक घास है जिसकी जड़ें मिट्टी को बांधकर रखती हैं। लेकिन इस देसी जुगाड़ से भी कटान रूकने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

----------
गंगा में समाई सैकड़ों एकड़ जमीन और सड़क
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद विकासखंड के गंगा के तटवर्ती गांव कुंडा खुर्द के निवासी भईयालाल यादव ने बताया कि 30 वर्षों में गांव की सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि गंगा में समा चुकी है। पिछले वर्ष हनुमान जी का मंदिर और बड़ा बट वृक्ष गंगा में समा चुका। गांव के मलहिया बस्ती तक जाने वाली एकमात्र सड़क भी आधी गंगा में चली गई है। आधी सड़क कभी भी गंगा में जा सकती है। इससे बस्ती के लोगों के आने जाने का कोई मार्ग नहीं बचेगा। वहीं ग्राम प्रधान गीता देवी ने बताया कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने करीब 8.99 करोड़ रुपये से गंगा कटान को रोकने के लिए जियो टेक्साइल ट्यूब कटर का निर्माण कार्य करा दिया है लेकिन जाली व बोल्डर न लगाए जाने से अभी भी कटान का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट.......

कटान से बचाव का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। यदि कुछ कार्य बचा होगा तो उसे कार्यदाई संस्था को बोलकर शीघ्र पूरा करवा दिया जाएगा। वहीं कटान में समाई सड़क बनवाने की दिशा में भी ठोस कदम शीघ्र उठाए जाएंगे। रमेश जायसवाल, विधायक, मुगलसराय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed