फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Troubled by water extraction, women protest against EO

Chandauli News: पानी निकासी से परेशान महिलाओं ने ईओ के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 17 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Troubled by water extraction, women protest against EO
नगर स्थित सुभाष नगर में जल निकासी की समस्या से परेशान महिलाओं ने सोमवार को नगर पालिका ईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र स्थित बड़े नाले की साफ-सफाई नहीं होने से क्षेत्र में नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका पीडीडीयू नगर में जनप्रतिनिधि बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। नालो से सिल्ट नहीं निकाले जाने से छोटी नालियां जाम हो जा रही है। इससे क्षेत्र में नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है। नगर स्थित सुुभाष नगर वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था के अभाव के चलते नाबदान का पानी सड़क पर बहने से नाराज महिलाओं ने ईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया । महिलाओं ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं देते है। कहा कि नालियों की सफाई नहीं होने के कारण मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ईओ कृष्णचंद्र ने सफाई कराने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया। इस दौरान निवर्तमान सभासद आरती यादव, रेशमा, भारती देवी, रंजना, आशा, लक्ष्मी देवी, सोनी देवी, मनीषा देवी, रूबी देवी, सरोज देवी, रूपा देवी, लाखन देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed