{"_id":"44adca805e4cb75a1fdb1ffd729df201","slug":"tricolor-waved-gracefully-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शान से लहराया तिरंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 17 Aug 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के 68 वीं वर्षगांठ पूरे जिले में धूम धाम से मनायी गई।
सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों पर शान से तिरंगा लहराया। ध्वजारोहण के बाद आयोजित गोष्ठियों में देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद किया गया।
नगर के सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान हुई गोष्ठी में अमर शहीदों को याद किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
नगर के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर डीआरएम विद्या भूषण ने ध्वजारोहण किया। बाद में आरपीएफ के परेड की सलामी ली। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो स्काउट गाइड के कार्यक्रम को लोगों ने सराहा।
ध्वजारोहण कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की भीड जुटी रही। इसी तरह रेलवे के विभिन्न विभागों में विभागाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह नगर पालिका कार्यालय पर नपा अध्यक्ष रेखा जायसवाल ने ध्वजारोहण किया और शहीदों को नमन किया।
कोतवाली में कोतवाल नागेश मिश्र ने ध्वजारोहण किया। शहर कांग्रेस कार्यालय पर रामजी गुप्ता ने, कांग्रेस सेवा दल कार्यालय पर राजकुमार गोंड ने, सलाम नमस्ते वेलफेयर सोसाइटी सामाजिक संस्था के गोधना स्थित कार्यालय पर शाहिद तौसिफ ने ध्वजारोहण किया।
रेलवे चौकी पर चौकी इंचार्ज मनोज यादव ने जबकि चंदासी चौकी पर चौकी इंचार्ज विनय ने ध्वजारोहण किया।