{"_id":"689107cf79525ba72209da2d","slug":"tricolor-exhibition-and-competitions-will-be-held-in-schools-till-eight-chandauli-news-c-189-1-chl1001-134664-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आठ तक विद्यालयों में लगेगी तिरंगा प्रदर्शनी और प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आठ तक विद्यालयों में लगेगी तिरंगा प्रदर्शनी और प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई की अध्यक्षा में हर घर तिरंगा की तैयारी बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए अधिकारियों ने रणनीति बनाई। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। आठ अगस्त तक विद्यालयों में रंगोली, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा स्वरूप राखी बनाने की कार्यशाला सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी, लोगों को स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया के राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइन में उनके योगदान से अवगत कराया जाएगा।
नौ अगस्त से 12 अगस्त तक तिरंगा महोत्सव व मेला का आयोजन जनसहभागिता के साथ किया जाएगा साथ ही लोग तिरंगा विद सेल्फी को पोर्टल पर अपलोड करेंगे। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सरकारी व निजी कार्यालयों, संस्थानों और लोगों के घरों में तिरंगा प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी जनपद वासियों से अपील किया है कि इस दौरान सभी लोग सम्मान के साथ अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाए।
सीडीओ ने कार्यक्रम से संबंधित अधिकारियों को समय से जिम्मेदारी पूर्वक दिए गए दायित्वों शत प्रतिशत पालन करते हुए कार्यक्रम को भव्यतापूर्ण से सफल बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. वाई के राय, पीडी डीआरडीए, डीसी मनरेगा एवं एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, उपायुक्त उद्योग सहित जनपद स्तरीय अधिकारी अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।