फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tribute paid to former Chief Minister Kamalapati Tripathi

पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

Fri, 03 Sep 2021 06:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to former Chief Minister Kamalapati Tripathi
चंदौली। जनपद के विकास पुरूष पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती शुक्रवार को सादगी के साथ श्रद्धापूर्वक मनी। इस दौरान कांग्रेसियों ने कमलापति पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया और चंदौली के विकास में उनके द्वारा दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की ट्रेन दुर्घटना में असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्य अतिथि पंडित शोमेशपति त्रिपाठी ने कहा कि पंडित कमलापति सर्वसुलभ नेता थे। उन्होंने चंदौली को कृषि प्रधान जनपद बनाने में बड़ा योगदान दिया। कृषि भूमि को सिंचित करने के लिए नहरों का जाल बिछाया, स्कूल-कालेज की स्थापना कर चंदौली की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया। अस्पताल व सड़कों के साथ अन्य मूलभूत सुविधाएं चंदौली को दी। पंडित कमलापति त्रिपाठी स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष डा. नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि चंदौली पंडित कमलापति त्रिपाठी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज के राजनेताओं को पंडित कमलापति त्रिपाठी के व्यक्तित्व से सीख लेने की जरूरत है। इस अवसर पर संजय तिवारी, प्रदीप पांडेय, माघवेंद्र मूर्ति ओझा, ज्ञान प्रकाश, गुलाब राम, रजनीकांत पांडेय, धरनीधर तिवारी, विकास खरवार, सतीश बिंद, अखिलेश पांडेय, विरेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed