{"_id":"60c0f5de8ebc3e78e8592cb5","slug":"travelers-are-not-getting-cheap-pure-water-in-scorching-heat-chandauli-news-vns5939373161","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में यात्रियों को नहीं मिल रहा सस्ता शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में यात्रियों को नहीं मिल रहा सस्ता शुद्ध पानी
विज्ञापन
हावड़ा-दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्रियों को सस्ता शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। यात्रियों को आरओ का पानी उपलब्ध कराने के लिए तीन वर्ष पहले रेलवे स्टेशन पर 12 केंट आरओ प्लांट लगाए गए थे। यहां पांच रुपए में एक लीटर पानी यात्रियों को मिलता था। कोरोना की वजह से 22 मार्च 2020 से ट्रेनों का संचालन बंद किया गया तो आरओ प्लांट भी बंद हो गया। इसके बाद आज तक इसे चालू नहीं किया गया। इससे भीषण गर्मी में यात्रियों को मंहगे दर पर बोतलबंद पानी खरीद कर पीना मजबूरी हो गई है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सामान्य दिनों में 175 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। प्रतिदिन यहां से बीस हजार से अधिक यात्रियों ट्रेनों पर सवार होते हैं और उतरते हैं। इसके साथ ही स्टेशन से एक लाख से अधिक यात्री गुजरते हैं। यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आईआरसीटीसी ने केंट कंपनी से समझौता किया और स्थानीय रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर 12 आरओ बूथ लगवाया। यहां यात्रियों को पांच रुपये में एक लीटर पानी उपलब्ध हो जाता था। इसी तरह तीन रुपये, पांच रूपये, आठ रुपये, 12 और 25 रुपये में यहां पानी उपलब्ध रहता है। कोरोना की वजह से पिछले वर्ष 22 मार्च से ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। इसके बाद आरओ भी बंद कर दिया गया। बाद में ट्रेनों को तो चालू कर दिया गया लेकिन आरओ बूथ आज तक नहीं चल पाया। कोरोना की दूसरी लहर कुछ हद तक थमने के बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। ज्येष्ठ माह में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में यात्रियों को शुद्ध पानी के लिए 15 से बीस रुपये प्रति लीटर मूल्य का पानी का बोतल खरीदना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर जगह जगह पानी के लिए बूथ बनाए गए हैं लेकिन यहां का पानी पीने लायक नहीं है। डेढ़ वर्ष से आरओ बूथ लोगों की प्यास को मुंह चिढ़ा रहा है।
पीडीडीयू जंक्शन स्टेशन निदेशक मोहम्मद इकबाल कहा कि कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन बंद किया गया था। ट्रेनों का परिचालन शुरू होने पर आईआरसीटीसी को आरओ वाटर बूथ चालू करने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही इसे चालू कराया जाएगा। यात्रियों को पेयजल की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।