फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Transport department woke up due to accidents challaned 200 trucks parked on the roadside

Chandauli News : दुर्घटनाओं को लेकर जागा परिवहन विभाग, सड़क किनारे खड़े 200 ट्रकों का किया चालान

Mon, 24 Feb 2025 04:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 24 Feb 2025 04:56 PM IST
सार

सड़क के बेतरतीब खड़े ट्रक की टक्कर के बाद बढ़ रही दुर्घटनाओं को लेकर परिवहन विभाग सख्त हो गया है। इसके मद्देनजर अभियान चलाया गया और 200 ट्रकों का चालान किया गया। इसके साथ ही हिदायत दी गई कि अगर बेवजह वाहन किनारे पर खड़ा मिला तो कार्रवाई और सख्त होगी।

विज्ञापन
Transport department woke up due to accidents challaned 200 trucks parked on the roadside
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर लौटने के दौरान हाइवे पर सड़क दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। इससे रोकने के लिए परिवहन विभाग की ओर से ताबतोड़ कार्रवाई करते हुए 15 घंटे में सड़क किनारे खड़े 200 ट्रकों का चालान किया। इस दौरान विभाग की ओर से कुल साढ़े तीन लाख रुपये का चालान किया गया।

विज्ञापन


महाकुंभ स्नान समाप्ति की ओर है। आस्थावानों का रेला अभी भी प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए लगातार जा रहा है। ऐसे में ट्रेन से लेकर सड़क पर लोगों की भीड़ है। ट्रेन से जाने वाले यात्रियों की भरमार होने के चलते कई लोग सड़क मार्ग से भी प्रयागराज पहुंच रहे है। ऐसे में हाईवे भी कई बार जाम हो जा रहा है।
विज्ञापन


बड़े वाहनों की कई शहरों में नो इंट्री लगा दी गई है। ऐसे में कई चालकों ने अपने-अपने ट्रकों को हाइवे और ढ़ाबों के किनारे खड़ा कर दिया है। ऐसे में कई बार चार पहिया वाहन चालक हाइवे किनारे खड़े ट्रकाें में टक्कर मार दे रहे है। जिससे आये दिन कई लोग जख्मी हो जा रहे है वहीं कई मौत की नींद सो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि होने के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों ने तंद्रा टूटी है। अधिकारियों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। जिले के परिवहन विभाग की ओर से हाइवे किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ रविवार की रात दस बजे से कार्रवाई शुरू की। सोमवार को दिन में लगभग एक बजे तक यानि 15 घंटे के भीतर 200 ट्रकों का चालान किया।

इस संबंध में एआरटीओ प्रशासन डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि हाइवे किनारे खड़े दो सौ ट्रकों का लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का चालान किया गया है। लोगों को सड़क किनारे वाहनों के खड़े करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पुलिस ने 170 ट्रकों का किया चालान
 परिवहन विभाग के अलाव पुलिस विभाग भी रविवार के जाग गया। जिले की यातायात व थानों की पुलिस ने भी हाइवे किनारे खड़े ट्रकों पर कार्रवाई की। दौरान पुलिस ने 170 ट्रकों का चालान किया। पुलिस ने लोगों से ट्रकों को सर्विस लेन में खड़ा करने की अपील की।


इस संबंध में यातायात सीओ रघुराज ने बताया कि हाइवे पर नो पार्किंग जोन में ट्रकों के खड़ा रहने के चलते सड़कों दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। इसी के मद्देनजर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed