फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Transformers kept in the open can cause accidents in the fair

मेले में दुर्घटना का कारण बन सकते हैं खुले में रखे ट्रांसफार्मर

Tue, 04 Oct 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Transformers kept in the open can cause accidents in the fair
पीडीडीयू नगर। जिले में जगह-जगह खुले में रखे ट्रांसफार्मर खतरे का सबब बन सकते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्ष बाद इस नवरात्र में पूजा के चलते दर्शनार्थियों का आना-जाना कुछ ज्यादा हो रहा है। कई स्थानों पर एक पंडाल से दूसरे पंडाल तक जाने वाले रास्तों के किनारे खुले में ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, जो घेरे नहीं गए हैं। जबकि इस बाबत शासन का साफ निर्देश है कि खुले में रखे ट्रांसफार्मरों को कंटीले तारों से घेरकर रखा जाए।
विज्ञापन

नगर के गल्ला मंडी स्थित त्रिमुहानी पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर को तारों से घेरा नहीं गया है। जबकि इस रास्ते से होकर दुर्गा पूजा के कई पंडालों तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। बता दें कि रविवार को इसी ट्रांसफार्मर पर चढ़कर होर्डिंग लगाते समय एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया था। लोगों का कहना है कि यदि ट्रांसफार्मर को तारों से घेरवाया गया होता तो दुर्घटना से बचा जा सकता था। वहीं लाठ नंबर दो से गल्ला मंडी की ओर जाने वाली सड़क के किनारे भी खुले में रखा ट्रांसफार्मर दुर्घटना को दावत दे रहा है। इस इलाके में लोड अधिक होने के कारण इस ट्रांसफार्मर में कई बार आग भी लग चुकी है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्थाओं से खुले में रखे सभी ट्रांसफार्मरों को कंटीले तारों से घेरवाया जाएगा। नगर में खुले में रखे सभी ट्रांसफार्मरों को कंटीले तारों से घेरे जाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मनोज कुमार सिंह, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड-2, मुगलसराय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed