{"_id":"0d7e97b063b6ac8ee5ab8e64760d438c","slug":"trains-delayed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें विलंबित, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें विलंबित, यात्री हुए परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 30 Dec 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के प्रभाव के कारण ट्रेनों का परिचालन पटरी पर नहीं आ पा रहा है। हर
विज्ञापन
रोज दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनें अपने समय से कई घंटे विलम्बित होकर गंतव्य
को रवाना हो रही हैं। मंगलवार को भी दर्जन भर ट्रेनें घंटो देरी से
मुगलसराय पहुंचीं।
बुधवार को आने वाली कई ट्रेनों के अपने समय से कई घंटे विलंब से आने की भी संभावना है। सर्वाधिक जहां मंगलवार को मुगलसराय पहुंचने वाली डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस बुधवार की सुबह पहुंचने की संभावना है वहीं मंगलवार को छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से चलने वाली मुंबई मेल के सोलह घंटे से विलंब से चलने के कारण यह ट्रेन गुरुवार को सुबह मुगलसराय पहुंचेगी।
डीआरएम विद्याभूषण के अनुसार ठंड बढ़ी तो ट्रेनें और अधिक विलंबित हो सकती हैं।
ठंड में सर्द हवाओं के थपेड़े और दूसरी तरफ ट्रेनों की लेट लतीफी हर हाल में यात्रियों की मुसीबत। इन दिनों रेलवे की यही तस्वीर सामने आ रही है।
मंगलवार को दर्जन भर से अधिक ट्रेनें मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर अपने समय से काफी विलंब से पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुईं। जिसमें अप की ओर जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे, मगध एक्सप्रेस ढाई घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस पौने छह घंटे, रांची गरीब रथ सवा घंटे, उद्यान आभा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पटना एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटे समेत दर्जन भर से अधिक ट्रेनें घंटों विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं।
वहीं डाउन में नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटा व ब्रह्रमापुत्रा मेल सवा तीन घंटा बिलंबित रही। इसी तरह बुधवार को डाउन बाम्बे मेल सोलह घंटा, कुंभ एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटा, कोलकाता एक्सप्रेस आठ घंटे, महानंदा एक्स्प्रेस दस घंटा, उधना एक्सप्रेस दो घंटा, सतंरागाछी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सवा चार घंटे विलंब से पुहंचने की संभावना है।