{"_id":"865f606856118934bed611adcb9e96a6","slug":"trains-affected-from-dense-fog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे से ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे से ट्रेनें प्रभावित
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों से सफर करने वाले लोग परिचालन की वास्तविक स्थिति जानकर ही घर से निकलें तो बेहतर होगा।
दरअसल उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे के चलते ट्रेनों का परिचालन अव्यवस्थित होता जा रहा है। कहीं-कहीं ट्रेनें निरस्त भी कर दी गई हैं। गुरुवार को अमृतसर से हावड़ा जाने वाली 13006 डाउन पंजाब मेल अमृतसर से नहीं चलेगी। इसकी वजह से शुक्रवार को यह ट्रेन मुगलसराय से होकर हावड़ा नहीं जाएगी।
इसी तरह अव्यवस्थित परिचालन के चलते ही शुक्रवार को मुगलसराय और वाराणसी के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन भी निरस्त रहेगी।
गुरुवार को सर्वाधिक विलंब से चलने वाली ट्रेनों में भागलपुर अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस साढ़े पंद्रह घंटे रही, जो शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे तक मुगलसराय पहुंचेगी। इस ट्रेन का गुरुवार को मुगलसराय पहुंचने का समय रात करीब पौने 11 बजे है।
कोहरे के चलते ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इस कारण गुरुवार को डाउन कालका मेल तीन घंटे विलंब से पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुई।
वहीं डाउन की ओर जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस छह घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस छह घंटे, आनंद विहार कोलकाता एक्सप्रेस साढ़े चौदह घंटे, नई दिल्ली-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, नई दिल्ली हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, दिल्ली डिब्रूगढ़ टाउन बह्मपुत्र मेल साढ़े छह घंटे विलंब से आकर गंतव्य को रवाना हुई।
इसी तरह अप की ओर जाने वाली ट्रेनों में सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, गुवाहाटी नई दिल्ली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, कोलकाता आनंद विहार एक्सप्रेस सवा दो घंटे समेत तीन दर्जन से अधिक गाड़ियां एक से दस घंटे तक विलंबित होकर गंतव्य तक रवाना हुईं।
उधर स्टेशन परिसर में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को जहां असुविधाएं हुई, वहीं यात्री हाल और प्लेटफार्मों पर गंतव्य को जाने वाले यात्री भी ठिठुरते नजर आए। दूसरी तरफ इस संबंध में डीआरएम विद्याभूषण ने बताया कि ट्रेनों के विलंबित होने की स्थिति आरंभिक स्टेशन से ही है।