फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   train

जंक्शन से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनें रद्द

Sat, 31 Jul 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
train
पीडीडीयू नगर। रेलवे ने जंक्शन से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया। यह निर्णय हावड़ा स्टेशन और आसपास के इलाकों में बारिश के दौरान हुए जलभराव को देखते हुए लिया गया है। वहीं, पूर्वा और लाल कुंआ एक्सप्रेस शनिवार को जंक्शन पर नहीं आएंगी। तीन ट्रेनों के समय में बदलाव भी किया गया है। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण पिट मेंटेनेंस लाइन और हावड़ा एरिया में जलभराव की स्थिति हो गई है। पानी भरने के कारण हावड़ा से रवाना होकर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली 02303 अप हावड़ा-नई दिल्ली (पूर्वा) स्पेशल और 02353 अप हावड़ा-लालकुंआ स्पेशल आज रवाना नहीं होगी। इसी तरह आद्रा से खुलने वाली 08013 अद्रा-बोकारो स्टील सिटी स्पेशल भी रद्द रहेगी। ऐसे में पूर्वा और लालकुंआ शनिवार को पीडीडीयू जंक्शन नहीं आएगी। वहीं जल भराव की वजह से हावड़ा से बनकर चलने वाली 02323 अप हावड़ा-बाड़मेर स्पेशल हावड़ा से 18.50 बजे के बदले 23.55 बजे रवाना होगी। इसी तरह हावड़ा से चलने वाली 03009 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल हावड़ा से निर्धारित समय 20.25 बजे के बदले 23.45 बजे खुलेगी। हावड़ा जम्मूतवी (हिमगिरी ) एक्सप्रेस भी 23.55 बजे के बदले भोर में 03.30 बजे खुलेगी। इससे यह तीनों ट्रेनें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन भी देर से पहुंचेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से यात्रियों को दिक्कत हुई है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वह देर से खुलने वाली ट्रेनों के समय की जानकारी हासिल करने के बाद ही यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed