फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trailer hits school bus, two children injured

Chandauli News: स्कूल बस में ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो बच्चे घायल

Fri, 02 Feb 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Trailer hits school bus, two children injured
मुख्यालय स्थित चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रेलर ने स्कूली बस को पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते बस में सवार दो स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि मौके पर पहुंचे यातायात विभाग में तैनात ज्ञानचंद्र यादव घायलाें को तत्काल टेंपो में बैठाकर पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल दोनों छात्र खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस ट्रेलर वाहन को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


नौबतपुर स्थिती बीपीएस पब्लिक स्कूल की बस छात्रों को लेकर सैयदराजा की तरफ जा रही थी। इसी बीच मुख्यालय स्थित चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे पर अवैध टेंपो स्टैंड के पास जाम लग गया। इसी दौरान मुगलसराय की तरफ से आर रहे ट्रेलर वाहन ने स्कूली बस के पीछे के हिस्से में टक्कर मार दी। जहां बस क्षतिग्रस्त हो गई और वहीं इससे बस में सवार दो स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छात्रों की पहचान कक्षा नौ के छात्र आदित्य तिवारी 12 तथा कक्षा तीन की छात्रा आस्था सिंह 9 के रूप में हुई। हालांकि घटना के स्थल के पास तैनात ज्ञानचंद्र ने दोनों घायल छात्रों को टेंपो की मदद से पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां दोनों का उपचार चल रहा हैं। फिलहाल पुलिस टीम ट्रेलर वाहन को कब्जे में ले लिया है। सदर कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि वाहन को जब्त करने के साथ ही पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी है। घटना में घायल छात्र फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed