{"_id":"60ab520f8ebc3e29b260a5b0","slug":"tragic-accident-in-chandauli-two-brothers-dead-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो मौसेरे भाई, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो मौसेरे भाई, दोनों की मौत
Mon, 24 May 2021 12:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 24 May 2021 12:43 PM IST
सार
दोनों मौसेरे भाई बरात में गए थे। वह सुबह बरात से लौट रहे थे, इसी बीच ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के केकराही में पेट्रोल पंप के पास सोमवार की सुबह ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों घोरावल जा रहे थे तभी घटना हुई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी त्रिभुवन(26) व उसकी मौसी का लड़का उमा उर्फ नंद कुमार मौर्य(25) निवासी अतरवा थाना करमा बरात में गए थे। बरात घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लोहांडी गांव में गई थी। दोनों सोमवार की सुबह अतरवा जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय त्रिभुवन की मौत हो गई, जबकि जिला अस्पताल से वाराणसी ले जाते समय उमा की भी मौत हो गई।
विज्ञापन