फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trader dies after being hit by a tractor

ट्रैक्टर की चपेट में आने से व्यापारी की मौत

Mon, 16 Mar 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Trader dies after being hit by a tractor
धानापुर। क्षेत्र के पुरवां गांव निवासी व व्यापारी राकेश गुप्ता (53) रविवार को बलुआ-वाराणसी मार्ग पर गौरा बाजार के समीप रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर लहूलुहान पड़े राकेश को समीप के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर पहुंचे परिजन घायल को वाराणसी के दूसरे निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

स्थानीय कस्बा निवासी देवचंद गुप्ता के चार बेटों में राकेश गुप्ता दूसरे नंबर पर थे। उनकी कस्बा स्थित थाना चौराहे के समीप जूते चप्पल की दुकान चलाते थे। रविवार को वह अपनी दवा लेने के लिए बाइक से वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में वे गौरा बाजार के समीप बालू लदे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के पैतृक घर पर शव के आने तक लोगों की भीड़ जुटी रही। मृतक की पत्नी निर्मला देवी, पुत्र शुभम व पुत्री नेहा का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। बेटर इंटर में और बेटी बीटीसी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed