फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tractor overturned in ditch after collision with trailer, two people including driver injured

Chandauli News: ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक समेत दो घायल

Sun, 17 May 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturned in ditch after collision with trailer, two people including driver injured
क्षेत्र के डिग्घी गांव के पासशनिवार की सुबह सात बजे बालू लदे ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित दो लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से भा गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। बालू लदे वाहन के परिचालन को बंद करने की मांंग की। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

डिग्घी गांव निवासी दिलीप अग्रहरि (25) अपने साथी हरिवंश प्रजापति के साथ खेत से आंधी मे गिरी सूखी लकड़ी लेकर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अमड़ा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रेलर ने डिग्घी गांव के सामने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक दिलीप अग्रहरि और ट्रैक्टर पर बैठे हरिवंश प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए कमालपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक्कर मारने वाले चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed