फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tower parts were stolen from Chandauli and sold in Delhi, two accused of the inteTower parts were stolen from Chandauli and sold in Delhi, two accused of the interstate gang arrestedrstate gang arrested

Chandauli News: चंदौली से चोरी करके दिल्ली में बेचते थे टावर पार्ट्स, अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Apr 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tower parts were stolen from Chandauli and sold in Delhi, two accused of the inteTower parts were stolen from Chandauli and sold in Delhi, two accused of the interstate gang arrestedrstate gang arrested
चंदौली। अलीनगर पुलिस ने मोबाइल कंपनी के टावरों से उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों मनीष कुमार (25) निवासी बहुआर थाना जमालपुर मिर्जापुर और कमलेश पटेल (29) निवासी सरैया कमरहट्टा थाना पड़री मिर्जापुर को मंगलवार की रात में गोधना अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि आरोपी चंदौली से मोबाइल टावर के उपकरण चोरी करके दिल्ली में बेचते थे। चोरी किए गए उपकरणों को वे बस से दिल्ली भेजते थे। उनके कब्जे से लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के उपकरण, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। बीते 29 मार्च 2026 को सदलपुरा स्थित एक मोबाइल टावर से कार्ड और उपकरण चोरी होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान स्वाट और सर्विलांस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान की। जो घटना के बाद से भाग गए थे।
विज्ञापन

30 हजार रुपये मिलता था मोबाइल टावर में लगे कार्ड को बेचने पर
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोबाइल टावर में लगे एक कार्ड को बेचने पर उन्हें 30 हजार रुपये मिलते थे। सदलपुरा की घटना के पहले भी वे कई टावरों से उपकरण चोरी करके दिल्ली में बेच चुके थे। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज है सात प्राथमिकी
एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि आरोपी मनीष कुमार के खिलाफ अलीनगर थाने में पहले से तीन प्राथमिकी दर्ज है। वहीं, कमलेश पटेल के खिलाफ अलीनगर में तीन और सोनभद्र जिले में एक प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed