{"_id":"31d58a7481547c46b22a662d9cfd4a69","slug":"to-diagnose-problems-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का निदान करें अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का निदान करें अधिकारी
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने शनिवार को क्षेत्र के नादी ग्राम पंचायत के बोझवां गांव में जनचौपाल लगाई। जिसमें ग्रामीणों ने सड़क ठीक करवाने,ट्रांस्फार्मर लगवाने और आपदा राहत चेक के वितरण की मांग की । समस्याएं सुनने के बाद पूर्व सांसद ने जिला प्रशासन से बात कर लोगों का समस्याओं के अविलंब निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस दौरान प्राथमिक विद्यालय पर लगे जनचौपाल में ग्रामीणों ने पूर्व सासंद को बताया कि नादी से लेकर बोझवां गांव तक की सड़क काफी खस्ताहल है। जिसपर आवागमन में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं गांव की बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए गांव में ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।
ग्रामीणों ने आपदा राहत चेक का वितरण गांव में न किए जाने की भी बात पूर्व सांसद को बताई। जिसपर पूर्व सांसद ने कहा कि जिला प्रशासन से बात ग्रामीणों की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता को झूठे सपने दिखाकर अपना हित साधने में जुटी हुई है। कहा कि महंगाई अपने चरम पर है। वही केंद्र सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।