{"_id":"6750b274a314e913930caed5","slug":"thyroid-testing-machine-has-been-gathering-dust-for-two-months-chandauli-news-c-189-1-chl1001-124003-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दो महीने से धूल फांक रही थायराइड जांच की मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दो महीने से धूल फांक रही थायराइड जांच की मशीन
विज्ञापन
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में दो साल से थायराइड की मशीन खराब थी। दो महीने पहले नई मशीन आई थी लेकिन अब तक इससे जांच शुरू नहीं हो पाई है। नई मशीन धूल फांक रही है और मरीज परेशान हैं। रोज 150 से ज्यादा मरीजों को जांच कराने के लिए निजी केंद्रों पर जाना पड़ता है। इससे उनकी जेब ढीली हो रही है।
पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में प्रतिदिन करीब 500 से अधिक मरीज आते हैं। इनमें 150 से ज्यादा मरीज ऐसे हैं, जिन्हें थायराइड जांच लिखी जाती है। दो महीने पहले ही पैथोलॉजी केंद्र पर 40 लाख की थायराइड मशीन लगाई गई थी, लेकिन अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। मशीन का संचालन शुरू हो जाता तो 200 से ज्यादा हारमोंस के साथ थायराइड की भी जांच का लाभ भी मरीजों को मिलने लगता।
कोट--
जिला अस्पताल के पैथोलॉजी सेंटर में थायराइड मशीन लगाई गई है। मशीन में कुछ खामियां हैं, जिन्हें दूर कराकर इसका संचालन जल्द शुरू कराया जाएगा। - डॉ सत्य प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

कोट
जिला अस्पताल के पैथोलॉजी सेंटर में थायराइड मशीन लगाई गई है। मशीन में कुछ खामियां हैं, जिन्हें दूर कराकर इसका संचालन जल्द शुरू कराया जाएगा। - डॉ सत्य प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन