फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rain continued throughout the day; the mercury dropped by 6 degrees, and it got colder.

Chandauli News: दिनभर होती रही बारिश, 6 डिग्री लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

Fri, 30 Oct 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rain continued throughout the day; the mercury dropped by 6 degrees, and it got colder.
इलिया में लेटी धान की फसल। संवाद
पीडीडीयू नगर। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर बृहस्पतिवार को जिले में भी देखने को मिला। सुबह से देर शाम तक रुक-रुककर कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश होती रही। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से सूर्य के दर्शन नहीं हुए। मौसम में बदलाव के कारण तापमान छह डिग्री सेल्सियस गिरकर 22 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। कुछ देर बाद बारिश शुरू हुई, जो दिनभर जारी रही। कभी तेज बौछारें पड़ीं तो कभी मध्यम गति से बारिश होती रही। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। दोपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कोट-

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार से बारिश की तीव्रता में कमी आएगी, हालांकि कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रविवार से मौसम सामान्य होने की संभावना है। - अतुल कुमार सिंह, राज्य कृषि मौसम विभाग के प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट:

बारिश और तेज हवाओं से खेतों में गिरी धान की फसल

सकलडीहा/इलिया। बारिश और तेज हवाओं से ठंड बढ़ गई। सकलडीहा ब्लॉक के खिलची, रजडीहा, बरियारपुर, खखड़ा, परमानंदपुर, घोड़सारी, हड़ौरा, मसोईं, जिगिना, बटौवा और भुड़कुड़ा सहित कई गांवों में धान की फसल खेतों में गिर गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।किसान विकास मंच और किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के सदस्यों ने शहाबगंज ब्लॉक के विभिन्न गांवों में पहुंचकर फसलों का जायजा लिया। 30 और 31 अक्तूबर को भी तेज हवाओं और बारिश की आशंका से किसान चिंतित हैं। बारिश के कारण तहसील परिसर में वादकारियों और रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को भी परेशानी हुई। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार और एसडीओ सियाराम ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए विभाग सतर्क है। संवाद

----------------------

इनसेट-

कलेक्ट्रेट में 24 घंटे सक्रिय रहेगा आपदा कंट्रोल रूम

चंदौली। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय कर दिया गया है। आपात स्थिति में लोग टोल-फ्री नंबर 1077 और 262100 पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की पालीवार तैनाती की गई है, ताकि आपात सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

जिलाधिकारी ने सिंचाई, बिजली, स्वास्थ्य और स्थानीय निकायों समेत संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राहत और बचाव कार्यों के लिए जरूरी संसाधन तैयार रखने को कहा है, जिससे प्रभावित लोगों को जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता मिल सके।


अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार ने लोगों से खराब मौसम में बिना जरूरत घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। उन्होंने बताया कि चक्रवाती तूफान अरनव के प्रभाव से जिले में बारिश होने की आशंका है। ऐसे में लोग कच्चे और जर्जर मकानों में रहने से बचें। आकाशीय बिजली की आशंका वाले स्थानों से दूर रहें और मौसम खराब होने पर सुरक्षित जगह पर शरण लें।

इलिया में लेटी धान की फसल। संवाद

इलिया में लेटी धान की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed