फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   13-year-old girl goes missing; father and a woman accused of selling her

Chandauli News: 13 साल की किशोरी लापता, पिता और महिला पर बेचने का आरोप

Fri, 30 Oct 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
13-year-old girl goes missing; father and a woman accused of selling her
मोहनिया। थाना क्षेत्र के अल्लाडाही गांव में 13 वर्षीय किशोरी को कथित तौर पर बेचने का मामला सामने आया है। किशोरी की 18 वर्षीय बड़ी बहन ने अपने पिता और उनके साथ रहने वाली महिला पर उसे बेचने का आरोप लगाया है। बड़ी बहन ने मोहनिया थाने में तहरीर देकर छोटी बहन को बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, बड़ी बहन ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने उसकी मां को छोड़ दिया है और दूसरी महिला के साथ रहते हैं। आरोप है कि पिता और उनके साथ रहने वाली महिला दोनों बहनों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। बड़ी बहन के मुताबिक, 12 अक्टूबर को सुबह करीब सात बजे छोटी बहन को कथित साजिश के तहत किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। उसने इस मामले में अपने पिता, ममता देवी और कुछ अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आवेदन में बड़ी बहन ने दावा किया है कि छोटी बहन के बारे में पूछने पर ममता देवी ने उसे बाहर ले जाकर बेच देने और इसके बदले पैसे मिलने की बात कही। उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है। बड़ी बहन ने पुलिस से छोटी बहन को जल्द बरामद करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मोहनिया थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किशोरी की बरामदगी और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed