फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three year old innocent died due to drowning in pond

Chandauli News: पोखरी मेें डूबने से तीन साल के मासूम की मौत

Thu, 12 Dec 2024 12:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:29 PM IST
विज्ञापन
Three year old innocent died due to drowning in pond
सकलडीहा। आंबेडकर बस्ती में बुधवार को तीन साल के मासूम बच्चे की पोखरी में डूब जाने से मौत हो गयी। सीएचसी पर बच्चे को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिये बगैर परिजनों ने शव का बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


बस्ती के शिवमूरत राम को पांच वर्षीय पुत्री परी व एक पुत्र 3 वर्षीय अंकुश है। शिवमूरत मजदूरी करने के लिये बुधवार सुबह घर से निकल गया था। माता सरोजा देवी घर पर बच्चों के साथ थीं। घर के बगल में पोखरी के पास एक कुतिया ने बच्चे को जन्म दिया था। मासूम अंकुश वहां कुत्ते के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच वह गढ़ई में गिरकर डूब गया। चार बजे तक घर के आसपास अंकुश के नहीं दिखायी देने पर सरोजा देवी उसे तलाशने लगीं। काम से लौटकर पहुंचे पिता भी बच्चे को खोजने में जुट गये। करीब पांच बजे बच्चे का शव पोखरी में उतराया देख ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। परिजन उसे सकलडीहा सीएचसी ले गये। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed