फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three were killed in accidents

हादसों में तीन की गई जान

Wed, 06 Jan 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 06 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three were killed in accidents
थाना क्षेत्र के चकिया-चंदौली मार्ग पर मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे
विज्ञापन
अतायस्तगंज गांव के समीप पिकअप पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई।

वहीं 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए 108 नंबर एंबुलेंस से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।

जहां छह लोगों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना के बाद जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा और पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान ने घटनास्थल का मुआयना किया।
मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे टाटा सवारी गाड़ी चंदौली से सवारी लादकर शहाबगंज जा रही थी।
 वाहन जैसे ही शहाबगंज क्षेत्र के मुरकौल गांव के समीप पहुंचा, तभी उसका एक पहिया पंचर हो गया। वाहन से उतरे यात्री चंदौली से आ रहे पिकअप को रुकवा कर उस पर बैठ गए।

यह पिकअप काफी तेज रफ्तार से शहाबगंज की ओर जा रहा था। अतायस्तगंज गांव के समीप मार्ग पर अचानक मोड़ आ जाने से तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वाहन में बैठी दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।जिसमें क्षेत्र की राममाड़ो निवासी तीजा देवी (50) व एक अन्य अज्ञात महिला भी शामिल रही। दूसरी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई।

घायलों में अमाव गांव निवासी फूलतारा (28), टेकारी निवासी महराजी (50), लटाव निवासी शकुंतला देवी (35), मनोज (40), सीता देवी (35), राममाड़ो निवासी सरावन (60), सुशीला (15), सुजीत (08) बिहार के शिवरामपुर गांव निवासी संतोष (12), सकलडीहा के धरहरा निवासी लकड़ू (50), जमोखर निवासी निर्मला देवी (50), नौडिहा निवासी मीरा देवी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को एंबुलेंस से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां छह लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घटना के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। सूचना के बाद चकिया तहसील दिवस में भाग लेने जा रहे डीएम व एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। 

दूसरी दुर्घटना दुलहीपुर इलाके में हुई। दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत महाबलपुर के समीप जीटी रोड पर मंगलवार की शाम चार बजे ओवरटेक करते समय ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक चालक को निजी अस्पताल में पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वाराणसी के लक्सा निवासी अभिजीत कुमार (42) बाइक से  से मुगलसराय आये थे। वह शाम चार बजे बाइक से वापस जा रहे थे ।

वह अभी महाबलपुर बाजार में पहुंचे ही थे कि एक ट्रक को ओवरटेक करते समय वाराणसी जा रहे दूसरे ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed