फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three shops in a night of broken locks

एक ही रात में तीन दूकानों के ताले टूटे

Tue, 10 Nov 2015 12:41 AM IST
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Three shops in a night of broken locks
 बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मजिदहां पुल पर चोरों ने रविवार की रात तीन
विज्ञापन
दूकानों के ताले तोड़े। दूकानों से साठ हजार रुपये नकदी समेत डेढ़ लाख रुपयेेे मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने जेवरात के दूकानों में भी चोरी का प्रयास किया। बाहर के ताले टूट भी गए लेकिन शटर का ताला नहीं टूटने की वजह से चोर सफल नहीं हुए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट है।
मजिदहां पुलिया पर अगस्तीपुर निवासी नीरज पांडेय की मेडिकल की दूकान है।

 इसके बगल में ही तारगांव निवासी मुन्नीलाल राय की बर्तन की दूकान है और उससे कुछ दूरी पर गाजीपुर के सैदपुर निवासी रामलखन की गहनों की दूकान है।


 धनतेरस की वजह से मुन्नीलाल राय ने ट्रांसपोर्ट से बर्तनों की खेप मंगाई थी। इसका भुगतान करने के लिए 35 हजार रुपये रखे थे। रात नौ बजे तक बर्तन उतरवाने के बाद वे रुपयों को दूकान में ही छोड़ कर घर चले गए।

 इसी तरह दवा व्यवसायी ने भी दवा के पैसों का भुगतान करने के लिए 25 हजार रुपये दूकान में छोड़ दिए और रात आठ बजे दुकान का शटर गिरा कर घर चले गए।

 धनतेरस के मद्देनजर भोर में पांच बजे ही दूकान सजाने मुन्नीलाल राय दूकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो 35 हजार रुपये नकदी के अलावा दस प्रेशर कूकर, चार किलो पीतल के बर्तन, एक दर्जन फूल की थाली सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य के सामान गायब थे।

शोर सुनकर नीरज पांडेय पहुंचे तो देखा तो उनके दूकान का भी शटर का ताला टूटा है। अंदर जाकर देखा तो गल्ला से 25 हजार रुपये और अन्य आवश्यक कागजात गायब थे। चोरी की सूचना होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। अन्य व्यापारी भी अपनी दूकानों में छानबीन करने लगे।

 तब पता चला कि रामलखन के गहनों की दूकान का भी ताला टूटा है, हालांकि चोर शटर का ताला नहीं खोल पाए। इससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

सूचना पर मारुफपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। खोजबीन करने पर घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर खेत में बाजरे से ढंक कर रखे फूल के छह परात, एटीएम कार्ड सहित अन्य कागजात बरामद हुए।

चौकी इंचार्ज राम नरेश उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही चोरी के मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed