फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three rail gates remained closed for two hours due to kinky failure

तकनीकी खराबी से दो घण्टे बंद रहे तीन रेल फाटक

Mon, 25 Jan 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Three rail gates remained closed for two hours due to kinky failure
सैयदराजा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेल रूट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप तकनीकी खराबी की वजह से तीन रेलवे फाटक रविवार की रात दो घण्टे बंद रहे। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। गेटमैन के अनुसार स्टेशन मास्टर ने फाटक की चाबी नहीं दी। इसी वजह से गेट नहीं खुला। वहीं स्टेशन मास्टर के अनुसार तकनीकी खराबी की वजह से गेट बंद रहा।स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप मुख्य बाजार, लोकमनपुर और सराय के समीप रेलवे फाटक है। इससे दर्जनों गांव के लोग आवागमन करते हैं। रात आठ बजे मालगाड़ी गुजरने के दौरान रेल फाटक बंद हुआ लेकिन उसके बाद फाटक खुला ही नहीं। फाटक बंद होने से रेलवे लाइन के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पैदल चलने वाले तो फाटक के नीचे से पार कर जा रहे थे लेकिन दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। लोग गेटमैन को खोजने लगे लेकिन तीनो गेटमैन गायब मिले। लोगों ने इसकी शिकायत रेलवे के अधिकारियों से भी की लेकिन गेट नहीं खुला। रात दस बजे गेट मैन ने बारी बारी से तीनों गेट खोले इस पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस सबंध में एक गेटमैन ने बताया कि स्टेशन मास्टर ने रेलवे गेट की चाबी नहीं दी। इस वजह से गेट नहीं खोल सके। वहीं स्टेशन मास्टर एसके नायक ने बताया कि तकनीकी खराबी से गेट बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed